सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

100+ [ मजेदार पहेलियाँ ] Majedar Paheliyan in Hindi with Answer

100+ मजेदार पहेलियाँ in Hindi with Answer


पहेलियाँ [ Majedar Paheliyan in Hindi with Answer ] एक खेल, समस्या या खिलौना हैं, जो किसी भी व्यक्ति की सरलता या ज्ञान का परीक्षण करती हैं | किसी भी पहेली [ Paheli ] में जवाब देने वाले से तार्किक तरीके से टुकड़ों को एक साथ रखने की अपेक्षा की जाती है, ताकि पहेली [ Paheli ] के सही या मजेदार जवाब तक पहुँचा जा सके |


पहेली [ Paheli ] भिन्न – भिन्न प्रकार की होती है – जैसे क्रॉसवर्ड पहेली [ Paheli ], शब्द – खोज पहेली [ Paheli ], संख्या पहेली [ Paheli ], संबंधपूरक पहेली [ Paheli ] और तर्क पहेली [ Paheli ] | आज हम इस Article में आपके लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ [ Paheliyan ] उत्तर सहित लेकर आए हैं | हमें पूर्ण विश्वास है कि आप इन पहेलियों को पढ़ने के बाद आनंदित हो जाएँगे |


[ Majedar Paheliyan in Hindi with Answer | 100+ मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 01 ]


paheliyan in hindi with answer

ऐसा शब्द बताइए कि जिससे फूल, मिठाई और फल बन जाए ?


 उत्तर – गुलाब जामुन


[ पहेली ( Paheli ) – 02 ]


 अगर आप अँधेरे कमरे में एक मोमबत्ती, एक लालटेन और एक दीया के साथ हैं तो सबसे पहले आप क्या जलाएँगे ?


उत्तर – माचिस


[ पहेली ( Paheli ) – 03 ]


paheliyan in hindi with answer

वह कौन – सा फूल है, जिसके पास कोई रंग और महक नहीं है ?


उत्तर – अप्रैल फूल


[ पहेली ( Paheli ) – 04 ]


ऐसी कौन – सी चीज है, जिसको जितना खींचा जाता है, वो उतनी हीं छोटी होती जाती है |


उत्तर – सिगरेट


[ पहेली ( Paheli ) – 05 ]



 

paheliyan in hindi with answer

ऐसा रूम, जिसकी खिड़की ना दरवाजा तो बताओ क्या ?


उत्तर –  मशरूम


[ पहेली ( Paheli ) – 06 ]


ऐसी कौन – सी जगह है, जहाँ पर सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं और शहर है पर घर नहीं ?


उत्तर –  नक्शा


[ पहेली ( Paheli ) – 07 ]


paheliyan in hindi

एक ऐसा सवाल, जिसका जवाब कोई हाँ में नहीं दे सकता ?


उत्तर – क्या आप मर गए हैं ?


[ पहेली ( Paheli ) – 08 ]


वह क्या है, जिसे आप एक बार खा कर दोबारा नहीं खाना चाहते हैं मगर फिर भी खाते हैं ?


उत्तर –  धोखा


इसे भी पढ़ें  –  [ 50+ बूझो पहेलियाँ उत्तर सहित ]

[ Majedar Paheliyan in Hindi with Answer | 100 मजेदार पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 09 ]


paheliyan in hindi

ऐसी कौन – सी चीज है, जिसे हम पानी के अंदर खाते हैं ?


उत्तर – गोता


[ पहेली ( Paheli ) – 10 ]


ऐसी कौन – सी चीज है, जिसे लोग काटते हैं, पीसते हैं और बाँटते हैं मगर खाते नहीं हैं ?


 

उत्तर – ताश के पत्ते


[ पहेली ( Paheli ) – 11 ]


paheliyan

खुद कभी वह कुछ न खाए,

लेकिन सब को खूब खिलाए |


उत्तर :- चम्मच


[ पहेली ( Paheli ) – 12 ]


जब भी आए होश उड़ाए,

फिर भी कहते हैं कि आए !


उत्तर – नींद


इसे भी पढ़ें  –  [ 25+ हिंदी पहेलियाँ उत्तर सहित ]

[ Majedar Paheliyan in Hindi with Answer | हिंदी पहेलियाँ उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 13 ]


paheliyan

पंख नहीं पर उड़ती हूँ,

हाथ नहीं पर लड़ती हूँ |


उत्तर :- पतंग


[ पहेली ( Paheli ) – 14 ]


डब्बे पर डब्बा, डब्बे का गाँव, 

चलती फिरती बस्ती है, लोहे के पाँव |


उत्तर – रेलगाड़ी


[ पहेली ( Paheli ) – 15 ]


paheli

कमर पतली है, पैर सुहाने,

कहीं गए होंगे बीन बजाने |


उत्तर – मच्छर


[ पहेली ( Paheli ) – 16 ]


राजा के महल में रानी पचास,

सिर पटके दीवार से, जलकर होए राख |


उत्तर – माचिस


इसे भी पढ़ें  –  [ 35+ मजेदार हिंदी टंग ट्विस्टर्स ]

[ Majedar Paheliyan in Hindi with Answer | हिंदी पहेलियाँ उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 17 ]


बच्चों ! एक लाठी की सुनो कहानी,

छुपा है जिसमें मीठा – मीठा पानी |


उत्तर – गन्ना


[ पहेली ( Paheli ) – 18 ]


अगर नाक पर मैं चढ़ जाऊँ,

तो कान पकड़कर खूब पढ़ाऊँ |


उत्तर – चश्मा


[ पहेली ( Paheli ) – 19 ]


एक गुफा के दो रखवाले,

दोनों लंबे, दोनों काले |


उत्तर – परीक्षा


[ पहेली ( Paheli ) – 20 ]


मेरे नाम से सब डरते हैं,

मेरे लिए परिश्रम करते हैं |


उत्तर – मूंछें


इसे भी पढ़ें  –  [ 30+ दिमागी पहेलियाँ उत्तर सहित ]

[ Paheliyan in Hindi with Answer | छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 21 ]


एक राजा की अनोखी रानी,

दुम के सहारे पीती पानी |


उत्तर – दीपक


[ पहेली ( Paheli ) – 22 ]


मैं मरती हूँ, मैं कटती हूँ |

पर रोते हो तुम, पहचानो कौन हूँ मैं |


उत्तर – प्याज


[ पहेली ( Paheli ) – 23 ]


बूझो भैया एक पहेली,

जब काटो तब नई नवेली |


उत्तर – पेंसिल


[ पहेली ( Paheli ) – 24 ]


काली काली माँ, लाल लाल बच्चे,

जहाँ जाए माँ, वहाँ जाए बच्चे |


उत्तर – ट्रेन


[ Paheliyan in Hindi with Answer | छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 25 ]


आवाज है पर इंसान नहीं,

जुबान है पर निशान नहीं |


उत्तर –  ऑडियो कैसेट


[ पहेली ( Paheli ) – 26 ]


हरी डिब्बी, पीला मकान,

उसमें बैठे कालू राम |


उत्तर – पपीता और बीज


[ पहेली ( Paheli ) – 27 ]


बेशक न हो हाथ में हाथ,

जीता है वह आपके साथ |


उत्तर –  परछाई


[ पहेली ( Paheli ) – 28 ]


कमरा बाँध कोने में पड़ी,

बड़ी सबेरे अब है खड़ी |


उत्तर – झाड़ू


[ Paheliyan in Hindi with Answer | छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 29 ]


तीन रंग की तितली

नहा धोकर निकली


उत्तर – समोसा


[ पहेली ( Paheli ) – 30 ]


एक प्लेट में 3 चम्मच |


उत्तर – पंखा


[ पहेली ( Paheli ) – 31 ]


हरी डंडी, लाल कमान,

तौबा – तौबा करे हर इंसान |


उत्तर – लाल मिर्च


[ पहेली ( Paheli ) – 32 ]


काला घोड़ा, सफेद सवारी,

एक उतरा तो दूसरे की बारी |


उत्तर – तवा और रोटी


[ Paheliyan with Answer in Hindi | हिंदी पहेली उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 33 ]


मैं हरी, मेरे बच्चे काले,

मुझे छोड़, मेरे बच्चे खा ले |


उत्तर – इलायची


[ पहेली ( Paheli ) – 34 ]


काले वन की रानी है,

लाल पानी पीती है | 


उत्तर – खटमल


[ पहेली ( Paheli ) – 35 ]


एक पहेली मैं बुझाऊँ,

सिर को काट नमक छिड़काऊँ |


उत्तर – खीरा


[ पहेली ( Paheli ) – 36 ]


 तीन अक्षर का मेरा नाम,

उल्टा सीधा एक समान |


उत्तर – जहाज


[ Paheliyan with Answer in Hindi | हिंदी पहेली उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 37 ]


ऊँट की बैठक, हिरन की चाल,

बोलो वह कौन है पहलवान |


उत्तर – मेढ़क


[ पहेली ( Paheli ) – 38 ]


हजार लाख में रहे अँधेरा,

मात्र एक हीं में उजाला |


 उत्तर – चाँद


[ पहेली ( Paheli ) – 39 ]


खड़ा पर भी खड़ा,

बैठने पर भी खड़ा |


उत्तर – सींग


[ पहेली ( Paheli ) – 40 ]


कान मरोड़ो, पानी दूँगा,

मैं कोई पैसे नहीं लूँगा |


उत्तर – नल


[ Paheliyan with Answer in Hindi | हिंदी पहेली उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 41 ]


दिन में सोए, रात में रोए |

जितना रोए, उतना खोए |


 उत्तर –  माचिस


[ पहेली ( Paheli ) – 42 ]


 एक घर में पचास चोर,

रहते हैं सब साथ-साथ |


उत्तर – मोमबत्ती


[ पहेली ( Paheli ) – 43 ]


हरा मकान लाल दुकान,

और उसमें बैठता लल्लूराम |


उत्तर –  तरबूज


[ पहेली ( Paheli ) – 44 ]


न भोजन खाता, न वेतन लेता,

फिर भी पहरा डटकर देता | 


उत्तर – ताला 


[ Paheliyan with Answer | पहेलियाँ उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 45 ]


एक पेड़ की तीस है डाली,

आधी सफेद और आधी काली |


उत्तर –  महीना


[ पहेली ( Paheli ) – 46 ]


 सफेद मुर्गी हरी पूँछ,

तुझे ना आए काले से पूछ |


उत्तर – मूली


[ पहेली ( Paheli ) – 47 ]


छोटा हूँ पर बड़ा कहलाता,

रोज दही की नदी में नहाता | 


उत्तर –  दहीबड़ा


[ Paheliyan with Answer | पहेलियाँ उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 48 ]


चार ड्राइवर एक सवारी,

उसके पीछे जनता भारी |


उत्तर – मुर्दा


[ पहेली ( Paheli ) – 49 ]


बीसों का सिर काट लिया,

ना मारा ना ख़ून किया |


उत्तर –  नाख़ून


[ पहेली ( Paheli ) – 50 ]


एक पैर है, काली धोती,

जाड़े में वह हरदम सोती |


गरमी में है, छाया देती

सावन में वह हरदम रोती |


उत्तर – छतरी


[ Paheliyan with Answer | पहेलियाँ उत्तर सहित ]


[ पहेली ( Paheli ) – 51 ]


 पगरी में भी, गगरी में भी,

और तुम्हारी नगरी में भी |


कच्चा खाओ, पक्का खाओ

शीश में मेरा तेल लगाओ |


उत्तर – नारियल


[ पहेली ( Paheli ) – 52 ]


लाल घोड़ा रुका रहे,

काला घोड़ा भाग जाए, बताओ कौन ?


उत्तर – आग और धुँआ


[ पहेली ( Paheli ) – 53 ]


वह पाले नहीं भैंस, ना गाय,

फिर भी दूध मलाई हीं खाए |


घर बैठे हीं वह करे शिकार,

रिश्ते में भी है, वह मौसी यार |


उत्तर – बिल्ली


[ Paheliyan in Hindi | हिंदी पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 54 ]


कटोरा पर कटोरा,

बेटा बाप से भी गोरा |


उत्तर – नारियल


[ पहेली ( Paheli ) – 55 ]


भवनों से मैं नजर आता, 

सब बच्चों को खूब भाता |


दूर का हूँ लगता मामा,

रूप बदलता पर दिल को भाता |


उत्तर – चंद्रमा


[ पहेली ( Paheli ) – 56 ]


एक पाँव का काला मेंढक,

वर्षा काल में आता |


 बहुत बरसता है जब पानी,

उपयोगी मैं बन जाता |


उत्तर – छाता


[ Paheliyan in Hindi | हिंदी पहेलियाँ ] 


[ पहेली ( Paheli ) – 57 ]


बिना पाँव पानी पर चलती, 

बत्तख नहीं, ना पानी की रानी |


उसे न चाहिए सड़क या पटरी,

सिर्फ चाहिए गहरा पानी |


उत्तर – नाव


[ पहेली ( Paheli ) – 58 ]


सात रोज में हूँ आता,

बालकों का हूँ चहेता |


वे करते हैं बस मुझसे प्यार,

नित्य करते हैं मेरा इंतजार |


उत्तर – रविवार


[ पहेली ( Paheli ) – 59 ]


रंग है उसका पीला, 

तपाया है तो ढीला |


पीटा है तो फैला, 

कीमती है तो छैला |


उत्तर – सोना


[ Paheliyan in Hindi | हिंदी पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 60 ]


खबर लाता हूँ सुबह

नहीं लगाता हूँ देर मैं |


फेंक दिया जाता हूँ,

दूसरे दिन रद्दी के ढेर में |


उत्तर – अख़बार


[ पहेली ( Paheli ) – 61 ]


बोल नहीं पाती हूँ मैं, 

और सुन नहीं पाती | 


बिना आँखों के हूँ अंधी,

पर सबको राह दिखाती |


उत्तर – पुस्तक


[ पहेली ( Paheli ) – 62 ]


तीन अक्षर का मेरा नाम,

बीच कटे तो रिश्ते का नाम |


आखिरी कटे तो सब खाए,  

भारत के तीन तरफ दिखाए |


उत्तर – सागर


[ Hindi Paheliyan | हिंदी पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 63 ]


शुरू कटे तो कान कहलाऊँ,

बीच कटे तो मन बहलाऊँ |


परिवार की मैं करूँ सुरक्षा

बारिश, आँधी, धूप से रक्षा |


उत्तर – मकान


[ पहेली ( Paheli ) – 64 ]


सोने की वह चीज है, 

पर बेचे नहीं सुनार |


मोल तो ज्यादा है नहीं,

 बहुत है उसका भार |


उत्तर – चारपाई


[ पहेली ( Paheli ) – 65 ]


 नकल उतारे सुनकर वाणी,

चुप-चुप सुने सभी की कहानी |


नील गगन है इसको भाए,

चलना क्या उड़ना भी आए |


उत्तर – तोता


[ Hindi Paheliyan | हिंदी पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 66 ]


राजा महाराजाओं के ये,

कभी बहुत आया काम |


संदेश इसने पहुचाएँ,

सुबह हो या शाम |


उत्तर – कबूतर


[ पहेली ( Paheli ) – 67 ]


आगे ‘प’ है मध्य में भी ‘प’,

 अंत में इसके ‘ह’ है |


 पेड़ों पर रहता है,

सुर में कुछ कहता है |


उत्तर – पपीहा


[ पहेली ( Paheli ) – 68 ]


देखी रात अनोखी वर्षा,

सारा खेत नहाया |


पानी तो पूरा शुद्ध था, 

पर पी न कोई पाया |


उत्तर – ओस


[ Hindi Paheliyan | हिंदी पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 69 ]


 करती नहीं यात्रा दो गज,  

फिर भी दिन भर चलती है |


रसवंती है, नाजुक भी,

लेकिन गुफा में रहती है |


उत्तर – जीभ


[ पहेली ( Paheli ) – 70 ]


नहीं सुदर्शन चक्र मगर,

मैं चकरी जैसा चलता |


सिर के ऊपर उल्टा लटका.

फर्श पर नहीं उतरता |


उत्तर – पंखा


[ पहेली ( Paheli ) – 71 ]


पास में उड़ता-उड़ता आए, 

क्षण भर देखूँ , फिर छिप जाए |


बिना आग के जलता जाए, 

सबके मन को वह लुभाए |


उत्तर – जुगनू


 [ Hindi Paheliyan with Answer | पहेली और उत्तर ]


[ पहेली ( Paheli ) – 72 ]


छिलके को दूर हटाते जाओ, 

बड़े स्वाद से खाते जाओ |


इतना पर अवश्य देखना, 

छिलके इसके दूर हीं फेंखना |


उत्तर – केला


[ पहेली ( Paheli ) – 73 ]


आँखें दो हो जाए चार, 

मेरे बिना कोट बेकार |


घुसा आँखों में मेरा धागा,

दर्जी के घर से मैं भागा |


उत्तर – बटन


[ पहेली ( Paheli ) – 74 ]


मध्य कटे तो सास बन जाऊँ,  

अंत कटे तो सार समझाऊँ |


मैं हूँ पक्षी, रंग सफेद,

बताओ मेरे नाम का भेद |


उत्तर – सारस


 [ Hindi Paheliyan with Answer | पहेली और उत्तर ]


[ पहेली ( Paheli ) – 75 ]


सर्दी की रात मैं नभ से उतरूँ,  

 लोग कहते हैं मुझे मोती |


सूर्य का प्रकाश देखते हीं,

मैं गायब होती |


उत्तर – ओस


[ पहेली ( Paheli ) – 76 ]


एक हाथ है लकड़ी की डंडी, 

बने हुए हैं इसमें आठ घर |


ज्यों-ज्यों  हवा जाए उस भवन में,

त्यों-त्यों निकले हैं मीठे स्वर |


उत्तर – बाँसुरी


[ पहेली ( Paheli ) – 77 ]


उड़ नहीं सकती मैं वायु में, 

 चल नहीं पाती सड़कों पर |  


लेकिन लाखों पर्यटकों को, 

पहुँचाती हूँ इधर-उधर |


उत्तर – रेल


 [ Hindi Paheliyan with Answer | पहेली और उत्तर ]


[ पहेली ( Paheli ) – 78 ]


बिन जिसके हो चक्का जाम |

पानी जैसी चीज है वह,

झट से बताओ उसका नाम |


उत्तर – पेट्रोल


[ पहेली ( Paheli ) – 79 ]


मैं एक बीज हूँ,

तीन अक्षर है मेरे |


दो दल वाला अन्न हूँ,

दाल बनाकर खाते हो |


उत्तर –  मटर


[ पहेली ( Paheli ) – 80 ]


तरल हूँ पर पानी नहीं,

चिपचिपा हूँ गोंद नहीं |


मीठा हूँ पर चॉकलेट नहीं,

मधुमक्खियों द्वारा मैं बनता हूँ |


उत्तर – शहद


[ Paheliyan | पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 81 ]


 दो सुंदर लड़के,

दोनों एक रंग के |


एक बिछड़ जाए,

तो दूसरा काम न आए |


उत्तर – जूता


[ पहेली ( Paheli ) – 82 ]


तरल हूँ पर पानी नहीं,

चिपचिपा हूँ गोंद नहीं |


मीठा हूँ पर चॉकलेट नहीं,

मधुमक्खियों द्वारा मैं बनता हूँ |


उत्तर – शहद


[ पहेली ( Paheli ) – 83 ]


पढ़ने में, लिखने में,

दोनों में हीं आता काम |


कलम नहीं, कागज़ नहीं,

बताओ क्या है मेरा नाम |


उत्तर – चश्मा


[ Paheliyan | पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 84 ]


बैठ तार में आती वह,

घर के दीप जलाती वह |


कई मशीनों का है वह प्राण,

बोलो क्या कहलाती वह |


उत्तर – बिजली


[ पहेली ( Paheli ) – 85 ]


जंगल मेरी जन्मभूमि है,

महफिल मेरा धाम |


सबके होंठ लग कर देती,

सरगम का पैगाम |


उत्तर – बाँसुरी


[ पहेली ( Paheli ) – 86 ]


एक सींग की ऐसी गाय,

जिता दो उतना हीं खाए |


खाते – खाते गाना गाए,

पेट नहीं उसका भर पाए |


उत्तर – आटा चक्की


[ Paheliyan | पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 87 ]


आदि कटे तो गीत सुनाऊँ, 

मध्य कटे तो संत बन जाऊँ |


अंत कटे साथ बन जाता, 

संपूर्ण सबके मन भाता |


उत्तर – संगीत


[ पहेली ( Paheli ) – 88 ]


पूरे विश्व में एक यहीं,

सबसे बड़ा महाद्वीप |


भारत-पाक रूस और 

इसमें हीं है चीन |


उत्तर – एशिया


[ पहेली ( Paheli ) – 89 ]


हाल – चाल यदि पूछो उससे,

नहीं करेगा सीधे बात |

सादा लगता है,

पर पेट में रखता दांत |


उत्तर – अनार


[ Paheliyan | पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 90 ]


ऐसा एक अजब खजाना,

जिसका मालिक बड़ा श्याना |


दोनों हाथों से लुटाता,

फिर भी दौलत बढ़ता हीं जाता |


उत्तर – ज्ञान


[ पहेली ( Paheli ) – 91 ]


मुझको उल्टा करके देखो,

लगता हूँ मैं नौजवान |


कोई पृथक नहीं रहता,

बूढ़ा बच्चा या जवान |


उत्तर – वायु


[ पहेली ( Paheli ) – 92 ]


सिर काट दो, मन दिखता हूँ,  

पैर काट दो, आदर बना दूँ |


पेट काट दो, कुछ न बताता,

प्रेम से अपना शीश नवाता |


उत्तर – नमन


[ Paheliyan | पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 93 ]


लाल – लाल आँखें,

लंबे – लंबे कान |


रुई का फुहासा,

बोलो क्या है उसका नाम ?


उत्तर – खरगोश


[ पहेली ( Paheli ) – 94 ]


डिब्बे पे डिब्बा,

डिब्बे का गाँव |


चलती फिरती बस्ती,

लोहे का पाँव |


उत्तर – रेल


[ पहेली ( Paheli ) – 95 ]


हरी हरी मछली के

हरे हरे अंडे |


जल्दी से बूझो पहेली

नहीं तो पड़ेंगे डंडे |


उत्तर – मटर


[ Paheliyan | पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 96 ]


एक पैर है होती,

जाड़े में हरदम सोती |


गर्मी में छाया देती,

सावन में वह हरदम रोती |


उत्तर – छतरी


[ पहेली ( Paheli ) – 97 ]


सुबह सवेरे आता हूँ,

शाम ढले चल जाता हूँ |


मुझे देखकर दिन की शुरुआत,

सभी को रोशन कर जाता हूँ |


उत्तर – सूरज


[ Paheliyan | पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 98 ]


शुरू कटने से हूँ मैं पशु,

बीच कटे पर काम |


आखिर कटे तो पक्षी होता

बताओ मेरा नाम |


उत्तर – कागज


[ पहेली ( Paheli ) – 99 ]


एक बूढ़े के बारह बच्चे, 

कोई छोटे तो कोई लंबे |


कोई गर्म और कोई ठंडे, 

 बतलाओ नहीं तो खाओ डंडे |


उत्तर – साल


[ Paheliyan | पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 100 ]


बिन पावों के चलते देखा,

इत – उत उसको फिरते देखा |


काम विचित्र करते देखा,

जल से उसे मरते देखा |


उत्तर – जूता


[ पहेली ( Paheli ) – 101 ]


शरीर है, इसका लंबा-लंबा,

मुख है, कुछ-कुछ गोरा | 


पेट में जिसके है काली डंडी, 

नाम लिखे हैं वो मेरा |


उत्तर – पेंसिल


[ Paheliyan | पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 102 ]


भैया मैं हूँ तीन पंख का, 

चार महीने पाता आराम | 


बिजली का प्रवाह मैं सहता, 

घंटों मैं तो चलता रहता |


उत्तर – पंखा


[ पहेली ( Paheli ) – 103 ]


दुम कटे तो सीता,

शीश कटे तो मित्र |


बीच कटे तो खोपड़ी.

पहेली है बड़ी विचित्र |


उत्तर – सियार


[ Paheliyan | पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 104 ]


धरती में मैं पैर छुपाता,

आसमान में शीश उठाता |


हिलता पर कभी न चलता,

पैरों से हूँ भोजन खाता |


उत्तर – पेड़


[ पहेली ( Paheli ) – 105 ]


तीन अक्षर का शहर हूँ,

विश्व में प्रसिद्ध हूँ | 


अंत कटे तो आग बन जाऊँ,

मध्य कटे तो आरा कहलाऊँ |


उत्तर – आगरा


[ Paheliyan | पहेलियाँ ]


[ पहेली ( Paheli ) – 106 ]


सात गांठ की रस्सी,

गांठ – गांठ में रस |


इसका उत्तर जो बताए,

उसको देंगे रूपए दस |


उत्तर – जलेबी


[ पहेली ( Paheli ) – 107 ]


 मुझे खाना चाहो तो, 

सबसे पहले मुझे तोड़ो | 


मेरे अंदर है सुनहरा खजाना,

फ्राई कर के झट से खा लो | 


उत्तर – अंडा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

50+ खतरनाक और मजेदार पहेलियाँ | 50+ funny riddles in Hindi 2022

50+ खतरनाक और मजेदार पहेलिया In Hindi 50+ खतरनाक ओर मजेदार पहेलियाँ | 50+ funny riddles in Hindi 2022 दोस्तों आज मैं आपसे 50+ खतरनाक और मजेदार पहेलियां पूछने वाला हूं। अगर उसका जवाब आप 5 या 6 सेकंड के अंतर्गत दे देते हैं तो वह वाकई में एक बुद्धिमान इंसान है। 50 खतरनाक मजेदार और पहेलियां मैं आपसे हिंदी में पूछने वाला हूं। तो दोस्तों चलिए जानती है कि कौन से हैं वह 50 मजेदार पहेलियां जो आप उसका आंसर 5 से 6 सेकंड के अंतर्गत आपको उसका आंसर देना है। दोस्तों अगर आपको यह पहेलियां अच्छी लगती हो तो हम अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें।  दोस्तों मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप कहीं भी मजेदार पहेलियां के लिए जाओगे नहीं क्योंकि मैंने इसमें 50 ऐसे मजेदार पहेलियां लेकर आया हूं। जो वाकई में बहुत ही मजेदार और रोमांचित करने वाला पहेलियां है यह पहेलियां आपके दिमाग तो दिला ही देंगे लेकिन आप सोच भी नहीं पाओगे कि बोला किया गया और करना क्या है तो दोस्तों यह पहेलिया स्टार्ट करने से पहले आप से निवेदन है कि कृपया कर आप हमारे वेबसाइट पर पहली बार विजिट कर रहे हैं तो अपने दोस्तों क